नीमच। शहर में अजीमुश्शान एक दिवसीय गौसे आज़म कांफ्रेंस का आयोजन 30 अक्टूबर 2024 को होने जा रहा है। जिसको लेकर कार्यक्रम की इंतज़ामिया कमेटी तैयारियों में जुटी हुई है। जानकारी देते हुए गुलामे नूरानी डॉ.शेर खान अशरफी और मुहम्मद साबिर खान ने बताया कि आगामी 30 अक्टूबर ब रोज़ बुधवार बघाना के स्कीम नंबर 8 चिश्ती चौक पर एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किछौछा शरीफ से आलमी शोहरत याफ़्ता शख्सियत आले नबी औलादे अली हज़रत पीर सैयद नूरानी मियां अशरफी अल जिलानी तशरीफ़ ला रहे हैं। जो इस जलसे में तक़रीर फरमाएंगे। वहीं मशहूर नात ख्वां फैज़ अहमद अशरफी भी कार्यकम में शामिल होकर शाने रिसालत में कलाम पेश करेंगे। प्रोग्राम का आगाज़ बाद नमाज़े ईशा होगा। जिसमें नीमच के उलेमा और तमाम मसाजिद के इमाम भी रौनके स्टेज रहेंगे। आयोजकों ने मुस्लिम जनों से अपील की है कि वह इस भव्य कार्यकम में शिरकत कर आयोजन को सफल बनाए और सवाबे दारैन हासिल करें।