Home Religious ईद का चांद हुआ नमूदार,कल मुस्लिम समाज मनाएगा,ईद उल फित्र,ईदगाह सहित मस्जिदों में नमाज़े ईद होगी अदा

ईद का चांद हुआ नमूदार,कल मुस्लिम समाज मनाएगा,ईद उल फित्र,ईदगाह सहित मस्जिदों में नमाज़े ईद होगी अदा

0
ईद का चांद हुआ नमूदार,कल मुस्लिम समाज मनाएगा,ईद उल फित्र,ईदगाह सहित मस्जिदों में नमाज़े ईद होगी अदा

नीमच।भारत में शुक्रवार शाम ईद का चांद नजर आया. रमज़ान माह के 29 रोज़े मुकम्मल होने के साथ ही इस्लामी महीने शव्वाल का आगाज़ हुआ है। अब शनिवार 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. नीमच में भी ईद उल फित्र का चांद आम तौर से नज़र आया। जिसके बाद शहर क़ाज़ी सद्दाम हुसैन अत्तरी ने 22 अप्रैल को ईद मनाए जाने का ऐलान किया है। शहर की ईद गाह सहित शहर की तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। ईदगाह में सुबह 8:30 बजे नमाज़ अदा की जाएगी। गौरतलब है कि अरब देशों सऊदी अरब, यूएई, कतर समेत खाड़ी देशों में शुक्रवार 21 अप्रैल को ईद उल फित्र मनाई गई है। वहीं देश में जुमातुल विदा की नमाज़ पढ़ी गई.

रमजान का महीना हुआ मुकम्मल

रमजान का पाक माह पूरा होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है. दुनियाभर का मुस्लिम समुदाय रमज़ान के पाक महीने में रोज़ा रखता हैं और पूरे महीने अल्लाह की विशेष तौर से इबादत की जाती है. सऊदी अरब में 29 दिनों का रमजान 20 अप्रैल को पूरा हुआ, इसलिए वहां 21 अप्रैल को ईद मनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here