भीलवाड़ा: इस्लामिया अंजुमन मदरसा एवं मुस्लिम युथ कमेटी काछोला और जिला चिकित्सालय भीलवाड़ा के तत्वावधान में आज सोमवार को इस्लामिया अंजुमन मदरसा काछोला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भीलवाड़ा जिला वक्फ बोर्ड के खजांची मुस्ताक अली मंसूरी ने बताया कि मरहूम हाजी मुंशी मोहम्मद जी मंसूरी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के तत्वाधान में इस्लामिया अंजुमन मदरसा और मंसूरी परिवार द्वारा आयोजित किया गया है। रक्तदान महादान है और रक्तदान कर किसी की जान बचाई जा सकती है इसी उद्देश्य से रक्तदान शिविर लगाया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी कई सामाजिक सरोकार के आयोजन किए जाएंगे।