बेंगू । दिनांक 28 नवम्बर 2024 को एसडीपीआई की बेगूं विधानसभा कमेटी के तत्वाधान उपखण्ड कार्यालय बेगूं पहुंच कर माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय को उपखण्ड अधिकारी बेगूं के मार्फ़त एक ज्ञापन सौंपा।
एसडीपीआई बेगूं विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन ने बताया की जिसमे देश मे लगातार कटरपंथी- दक्षिणपंथी संगठन पूर्वयोजना साजिश के तहत देश मे मुस्लिमो, ईसाई, बौद्ध, दलित, आदिवासी के संवेधानिक अधिकारों से वंचित करने के लिए रोज बरोज नई नई घटनाये कारित कर रहे है । इसी कड़ी मे संभल मे जिला न्यायालय के असंवेधानिक व पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम 1991 के विरुद्ध आदेश के अंतर्गत 23 नवंबर 2023 को सर्वे करने सर्वे टीम जाती है फिर 24 नवम्बर 2024 को अल सुबह 6 बजे सर्वे टीम पूरे प्रशासन के साथ धार्मिक नारे लगाते हुए संभल जामा मस्जिद मे सर्वे के नाम पर हिंसा भड़काने की नियत से फिर पहुंच जाती है, स्थानीय लोगो के विरोध पर सरकार के इशारे पर पुलिस आम लोगो पर सामने से गोलिया चलाती है जिसमे 5 मुस्लिम नौजवानो की मौत हो गई ओर कई दर्जन लोग गायल हो गये है, घरो ओर वाहनों मे आग लगा दी गई। जिसमे कटरपंथी- दक्षिणपंथी संगठन ओर मुस्लिम विरोध सरकार, पुलिस, ओर प्रशासन की सुनियोजित साजिश रही है। जिसका सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की बेंगू विधानसभा कमेटी पुरजोर विरोध करती है ओर निम्न मांग करती हैं। 1.घटना की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाये ।2.मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिलवाया जाये। 3.पूजा स्थल अधिनियम, 1991 का सख्ती से पालन करवाया जाये । 4. प्रशासन और पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई। 5. सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ठोस कदम। 6. ओर देश मे मुस्लिमो ओर मुस्लिम इबादतगहो को निशाना बनाने वालों पर सख्त करवाई अमल मे लाई जाये । ज्ञापन मे महामहिम राष्ट्रपति से उक्त मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके ओर भविष्य मे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस मोके पर विधानसभा कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन, महासचिव शाहरुख़ शेख, सचिव – जाफर अजमेरी, निसार अहमद अंसारी, मुस्ताक अहमद, जुनेद अहमद, रुस्तम अली, सद्दाम हुसैन शाहिद अंसारी मौजूद थे