चुनावी नतीजे आ चुके हैं। अध्यक्ष के लिए गठजोड़ भी जारी है। राजनितिक दल परिषद् पर कब्ज़ा जमाने के लिए पेंतरे आज़मा रहे हैं ।इधर मनासा विधानसभा में एसडीपीआई की तीन सीटों ने दोनों दलों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। कांग्रेस सहित भाजपा में हाई लेवल बैठकों का दौर जारी है……
नीमच। एसडीपीआई की मौजूदगी का एहसास चुनावी नतीजे आने के बाद कांग्रेस-भाजपा को हुआ। सेकंड टर्म की काउंटिंग में एसडीपीआई ने मनासा विधानसभा में तीन सीटों पर अपना कब्ज़ा जमाया है। जिसके बाद से नगर परिषद् रामपुरा और मनासा से बड़ी ख़बरें सामने आ रही हैं। रामपुरा में कांग्रेस ने एसडीपीआई का समर्थन बटोर अपना अध्यक्ष बनाने का इरादा किया हुआ है।
भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो एसडीपीआई ने उपाध्यक्ष और सभापति बनाने के साथ कई अन्य मुतालबे भी कांग्रेस से किए हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है.जिससे कांग्रेस के परिषद् बनाने के सपने चकना चूर हो सकते हैं।बताया जा रहा है कि एक कांग्रेसी पार्षद भाजपा के संपर्क में हैं। साथ ही अगर कांग्रेस ने एसडीपीआई की शर्तें नहीं मानी तो दोनों पार्षद वॉक ओवर कर सकते हैं।
अब एक नज़र रामपुरा नगर परिषद् पर डालते हैं। यहाँ 15 सीटो में से 06 पर कांग्रेस और 05 पर भाजपा काबिज़ है.तो वहीं 02 पर एसडीपीआई और 02 पर निर्दलीय पार्षदों का कब्ज़ा है। बताया जा रहा है कि भाजपा के पास 02 निर्दलीय और एक कांग्रेसी पार्षद का समर्थन है। इधर कांग्रेस के पास 06 सीट और एसडीपीआई के 02 पार्षद हैं । जिसमें से एक कांग्रेसी पार्षद भाजपा के संपर्क में है । वहीँ कांग्रेस अगर एसडीपीआई के मुतालबे पूरे नहीं करती है तो दोनों पार्षद वॉक ओवर कर सकते हैं। जिससे रामपुरा नगर परिषद् में बीजेपी का बोर्ड बन सकता है।
इधर मनासा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के कई दावेदार हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा के पार्षद कांग्रेस के संपर्क में हैं। जिसकी ब-दौलत यहाँ स-शर्त कांग्रेस का बोर्ड बन सकता है.आंकडें देखें तो यहाँ भाजपा की 10 सीट,4 पर कांग्रेस वहीँ एक पर SDPI का कब्ज़ा है। साथ ही भाजपा नेता भी तगड़े गठजोड़ में लगे हुए हैं। जल्द दोनों परिषदों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।