सोमवार को ग्राम पंचायत धनेरिया कला के ग्राम लेवडा में
प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए स्कूल यूनिफार्म, कॉपी किताबें और शिक्षण सामग्री सहित स्कूल में पंखे दान करने कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में
अमावली महल निवासी कैलाश सिंह द्वारा उक्त सभी सामग्री स्कूल में भेट की गई। इस अवसर पर धनेरिया कला सरपंच निर्मल राठौर ने बच्चों को स्कूल सामग्री वितरित की ओर कैलाश सिंह का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर किशोर पंडित, पालक संघ दिलीप जी, स्कूल प्राचार्य जोशी सर और स्कूल स्टाफ समेत ग्रामीण मौजूद थे।