Home Politics प्रवीण मांगरिया मंदसौर जिला किसान कांग्रेस प्रभारी पुनः नियुक्त

प्रवीण मांगरिया मंदसौर जिला किसान कांग्रेस प्रभारी पुनः नियुक्त

0
प्रवीण मांगरिया मंदसौर जिला किसान कांग्रेस प्रभारी पुनः नियुक्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर की सहमति से मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री एवं संगठन प्रभारी रामश्ररण राणा ने मध्यप्रदेश कांग्रेेस कमेटी के महामंत्री एवं डेलिगेट प्रवीण मांगरिया को मंदसौर जिला किसान कांग्रेस का पुनः प्रभारी नियुक्त किया है। श्री राणा ने मांगरिया की नियुक्ति करते हुये दिशा निर्देश प्रदान किये है कि मंदसौर जिले में किसान कांग्रेस संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर अन्नदाता किसानो की हर संभव लडाई लडे।
श्री मांगरिया ने अपनी नियुक्ति के लिये मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री एवं संगठन प्रभारी रामश्ररण राणा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील के प्रति हद्य से आभार माना है।
यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here