मंदसौर।जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दीपक सिंह गुर्जर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंदसौर जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का लाभ लगभग ना के बराबर मिल रहा है जिसमें प्रमुख रूप से बीपीएल कार्ड, पीएम आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन व कई अन्य सुविधाओं का लाभ ग्रामीण परिवारों को नहीं मिल पा रहा है। जिला पंचायत सदस्य गुर्जर ने बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर *चलो ग्राम पंचायत* मुहिम की शुरुआत की जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार शिविर लगाकर जिले की किसी भी दो ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर ग्रामीण परिवारों से चर्चा कर उनकी समस्याओ पर बात करेंगे और मौके पर ही समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे।इसी मुहिम के तहत आज शनिवार 18 जनवरी को सुबह 10:30 बजे ग्राम पंचायत देवास देवड़ा और दोपहर 12:30 बजे नौगांवा ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर ग्रामीण परिवारों की समस्याओं के निदान पर काम करेंगे।