Home Politics ग्राम सुरजनी,ज़िला मंदसौर,में हुई  सांप्रदायिक घटना की सख्त मज़म्मत ! जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के सदर ने की घटना की उच्च स्तरीय जाँच और उपद्रवियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

ग्राम सुरजनी,ज़िला मंदसौर,में हुई  सांप्रदायिक घटना की सख्त मज़म्मत ! जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के सदर ने की घटना की उच्च स्तरीय जाँच और उपद्रवियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

0

भोपाल। हाल ही में ग्राम सुरजनी, तहसील सीतामऊ ,ज़िला मंदसौर,में एक सांप्रदायिक घटना घटित हुई जिसमे उपद्रवियों ने आपसी विवाद में हुए झगड़े को सांप्रदायिक रंग देकर गाँव में बहुत फ़साद मचाया एक ट्रक में आग लगा दी बेक़सुर लोगो को मारा पीटा गया और लोगो के घरो में घुसकर गाली गलोच की गयी और लोगो के घरो में पथराव किये गए !जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी हारुन साहब ने अपना बयान जारी करते इस घटना की सख्त मज़म्मत की है।

उन्होंने बताया 3 अक्टूबर 2022 को ग्राम सुरजनी में गाँव के ही सलमान और शिवलाल के बीच मोटर साइकिल की टक्कर को लेकर आपसी विवाद हो गया था लेकिन स्थानीय लोगो के हस्तझेप और बीच बचाव के बाद विवाद वही समाप्त भी हो गया लेकिन इसके बाद गाँव ही कुछ शरारती तत्वों जिसमे खासतौर पर दिनेश पिता उम्मेदराम पाटीदार, बबलू शर्मा एवं बंशीलाल शर्मा के पुत्र, गोपाल पाटीदार के पुत्र, लोकेश पिता प्रेमनारायण, शामिल है ।

इन लोगो ने आपसी विवाद को सांप्रदायिक रंग में बदल दिया और गरबा पंडाल पर पथराव को लेकर झूटी अफवाहे फैलाई जबकि गरबा पर किसी भी तरह का कोई पथराव नहीं किया गया था लेकिन झूठा आरोप लगा कर ये लोग मुसलमानों पर लाठी,बन्दूक,पत्थरो से हमलावर हुए और बेक़सूर लोगो मारा पीटा गया जिसमे कई लोग घायल हो गए ,कई वाहनों मे आग लगा दी गयी और आपत्तिजनक नारे लगाये गए ।

इस सारी घटना के बावजुद प्रशासन ने एक तरफा कार्यवाही करते हुए बेकसुर तीन मुसलमानों के मकान तोड़ डाले और 19 मुसलमानों पर मुक़दमा दर्ज कर कई लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया है और जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पांच और मुसलमानों के मकानों को तोड़े जाने के लिए प्रशासन की और से नोटीस दिए गए है ,हाजी मोहम्मद साहब ने कहा कि एक तरफ तो प्रशासन मुसलमानो पर इतनी सख़्त कार्यवाही कर रहा है वही दूसरी तरफ मुसलमानो की अभी तक कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गयी है।

हाजी हारुन साहब अध्यक्ष जमीअत उलमा मध्य प्रदेश ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मांग की है की जल्द इस घटना की उच्च स्तरीय जाँच कराकर घटना में शामिल तमाम मुजरिमों को गिरफ़्तार किया जाये और दोषी अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाए और जिन लोगो के मकान तोड़े गए है एव जिन लोगो का इस घटना में नुकसान हुआ है उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाये साथ ही मुसलमानो के मकान तोड़े जाने की कार्यवाही को फौरन रोका जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here