Home Politics किसानों के बीच कृषि उपज मंडी पहुंचे मंदसौर विधायक विपिन जैन, पैदल भ्रमण कर किया औचक निरीक्षण

किसानों के बीच कृषि उपज मंडी पहुंचे मंदसौर विधायक विपिन जैन, पैदल भ्रमण कर किया औचक निरीक्षण

0
किसानों के बीच कृषि उपज मंडी पहुंचे मंदसौर विधायक विपिन जैन, पैदल भ्रमण कर किया औचक निरीक्षण

विधायक विपिन जैन 13 जून, गुरूवार को कृषि उपज मण्डी मंदसौर में औचक निरीक्षण के लिये पहुंचे। विधायक श्री जैन ने मण्डी परिसर का पैदल भ्रमण किया तथा वहां व्याप्त अवस्थाओं को दूर करने के लिये मण्डी सचिव पर्वतसिंह सिसौदिया को निर्देश दिये। इस दौरान दशपुर मण्डी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र नाहर, सचिव नरेन्द्र जैन अन्ना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं किसान भी मौजूद थे।
काफी समय से कृषि उपज मण्डी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक श्री जैन को शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिस पर गुरूवार को विधायक श्री जैन ने मण्डी पहुंचकर निरीक्षण किया। विधायक ने मण्डी में पसरी गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त की तथा मण्डी सचिव को साफ सफाई रखने के निर्देश दिये। उन्होंने आने वाली बारिश में किसानों की फसलों की सुरक्षा के संबंध में भी मण्डी सचिव से जानकारी ली। श्री जैन ने कहा कि दूर-दूर से किसान मण्डी में अपनी फसले लेकर आते है ऐसे में उनकी फसलें बारिश के पानी में भीगे नहीं और खराब न हो इसके पुख्ता इंतजाम मण्डी समिति करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here