कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी साहब, मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा जी और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम साहब के निर्देश पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ज़िला नीमच द्वारा एस. बी.आई. और एल. आई. सी. के खाताधारकों एवं निवेशकों के साथ हुए धोखाधड़ी के मामले एवं नियमों को शिथिल कर आडानी समूह को लाभ पहुंचाने के मामले की जांच के विषय को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला कलेक्टर नीमच को ज्ञापन दिया गया ।
इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला नीमच प्रभारी मज़हर खान, मंदसौर ज़िला प्रभारी हिदायत उल्लाह खान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अकबर पठान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष हुसैन कारपेंटर, ज़िला महामंत्री इलियास कुरैशी, ज़िला उपाध्यक्ष जावेद दुर्रानी, लाला मंसूरी, नवाब खान, भूरा कुरैशी, शाकिर हुसैन, मम्मू पठान, जावेद कुरेशी आदि उपस्थित रहे।