Home Politics एकता के सूत्र में बाँधने निकले चौरसिया,लोह पुरुष का किरदार निभा पाएंगे कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष?, कांग्रेस गुटबाज़ी पर-आलम तौकी़र का आलेख

एकता के सूत्र में बाँधने निकले चौरसिया,लोह पुरुष का किरदार निभा पाएंगे कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष?, कांग्रेस गुटबाज़ी पर-आलम तौकी़र का आलेख

0
एकता के सूत्र में बाँधने निकले चौरसिया,लोह पुरुष का किरदार निभा पाएंगे कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष?, कांग्रेस गुटबाज़ी पर-आलम तौकी़र का आलेख

नीमच कांग्रेस के सरबराह पर अब बिखरी रियासत समेटने की अहम जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव सर पर हैं। उससे पहले प्रदेश तो छोड़िये ज़िला स्तर पर भी कांग्रेस का बाग़ी गिरोह बग़ावत कर रहा है।

यह हकीक़त है कि अनिल चौरसिया के ज़िलाध्यक्ष बनने के बाद से कांग्रेस दो हिस्सों में बंट चुकी हैं। फिर इस बंटवारे की आग में उस सूची ने घी का काम किया। जिसे पीसीसी चीफ कमलनाथ ऑफिस से अनुमोदन के बावजूद। नूरी होल्ड का सामना करना पड़ा।

फिर नीमच की अंदरूनी गुटबाज़ी को कर्नाटका जीत के जश्न ने जग ज़ाहिर कर दिया। ज़िला कांग्रेस के दो जश्न मने । जिसमें एक अनिल चौरसिया और दूसरा उमराव सिंह गुर्जर का गुट था।

इस मौके पर अनिल चौरसिया ने मीडिया के गुटबाज़ी वाले सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि हर गली मोहल्ले में जश्न मन रहा है।

लेकिन 16 मई 2023 को कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष के प्रेस नोट ने यह साबित कर दिया कि पार्टी गहरी गुटबाज़ी के दौर से गुज़र रही हैं।

उन्होंने लिखा कि “अपने मन से इर्ष्या, द्वेष और बदले की भावना त्याग दो कांग्रेस जीत जाएगी”। हालांकि यह सब बातें उन्होने नया गाँव में कार्यकर्ताओं के सामने कहीं। लेकिन इशारा खास कर नीमच की ताज़ा गुटबाज़ी की तरफ था।

एकता के सूत्र में कांग्रेस को बाँधने निकले अनिल चौरसिया के कन्धों पर बड़ा बोझ हैं। देखना यह होगा कि क्या वह एक लोह पुरुष का किरदार अदा कर पायेंगे।

गुटबाज़ी की असल वजह क्या?

दरअसल कांग्रेस में उबाल पर आई गुटबाज़ी की असल वजह एक विधानसभा से दो दावेदारों का होना हैं। नीमच विधानसभा से चुनाव लड़ने का ख़्वाब सजाए उमराव सिंह गुर्जर ने शान से अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बड़ा खाना भी किया। जो साफ़ तौर से ज़ाहिर करता था कि उमराव सिंह गुर्जर ने नीमच विधानसभा से चुनाव लड़ने का पुख़्ता इरादा कर लिया है।

लेकिन फिर अचानक पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल का चेहरा सामने आ गया। और कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नंदू भैया को खास तवज्जोह ने उमराव भाई साहब को परेशान कर दिया।

उन्हें यह डर सताने लगा नंदू भैया नीमच से पूर्व विधायक रह चुके हैं। तो वह इस विधानसभा से प्रबल दावेदार हो सकते हैं। इस के बाद कांग्रेस की गुटबाज़ी ने तेज़ी पकड़ी और यक-ब-यक ज़ाहिर हो गई।

बड़े नेताओं की दखलंदाज़ी की ज़रूरत

हालांकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपने तौर पर एकजुटता और रूठों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ इतने से काम नहीं बनेगा। इस पूरे मामले में दूर अंदेशी से काम लेना होगा। और अनुमानित डॅमेज के कण्ट्रोल के लिए प्रदेश के बड़े नेताओं को दखल देकर एकता को फिर बहाल करना होगा। वरना फिर यह गीत कानो में ज़रूर गूंजेगा दिल के अरमा आँसूओं में बह गए…….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here