रिर्पोट-आसिफ अंसारी
मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला
नीमच। ज़िले के मनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जहां एक पूर्ण विकसित नवजात भ्रूण अस्पताल के टॉयलेट से बरामद हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। डॉ साजिद अंसारी ने बताया कि अल सुबह 7 बजे के करीब हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टॉफ ने जानकारी दी कि हॉस्पिटल के टॉयलेट से पूर्ण विकसित भ्रूण मिला है। जिसके बाद सफाई कर्मी की मदद से भ्रूण बाहर निकाला गया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पीएम के बाद नगर परिषद द्वारा भ्रूण का अंतिम संस्कार किया गया।इधर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।