Home Local सीतामऊ के लदुना अंजुमन ने निकाली भव्य तिरंगा रैली,विभिन्न मार्गों से गुज़री यात्रा,पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

सीतामऊ के लदुना अंजुमन ने निकाली भव्य तिरंगा रैली,विभिन्न मार्गों से गुज़री यात्रा,पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

0
सीतामऊ के लदुना अंजुमन ने निकाली भव्य तिरंगा रैली,विभिन्न मार्गों से गुज़री यात्रा,पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

मंदसौर। सीतामऊ तहसील के लदुना में आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। रविवार 14 अगस्त को लदुना अंजुमन के तत्वावधान में नगर के विभिन्न मार्गो से तिरंगा यात्रा निकली गई। देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत रैली में मुस्लिम जन तिरंगा लिए देश प्रेम का संदेश दे रहे थे।जिन मार्गों से यात्रा गुजरी वह मार्ग राष्ट्र प्रेम से सराबोर नजर आए। गौरतलब है कि देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जन जागरूकता के लिए अंजुमन सदर मुबीन भाई के मार्गदर्शन में रैली का आयोजन किया गया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। जिसमें नगर के समस्त गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here