Home Local सद्भावना के स्वर लोकार्पितसाहित्यकारों को संघर्षशील होना पड़ेगा — श्री बादल सरोज

सद्भावना के स्वर लोकार्पितसाहित्यकारों को संघर्षशील होना पड़ेगा — श्री बादल सरोज

0
सद्भावना के स्वर लोकार्पितसाहित्यकारों को संघर्षशील होना पड़ेगा — श्री बादल सरोज

जनवादी लेखक संघ नीमच के तत्वावधान में 1 मई मजदूर दिवस को सद्भावना के स्वर शीर्षक के ब्रोशर का विमोचन कामरेड बादल सरोज ने किया। उन्होंने कहा कि साहित्य को भी वर्तमान परिस्थितियों में संघर्षशील होना पड़ेगा। वर्तमान परिस्थितियों में जो कठिनाइयां है , वह केवल आर्थिक नहीं बल्कि वैचारिक भी है अतः साहित्यकार और अन्य सभी तबकों के संघर्ष शील लोगों को एकजुट होकर इन परिस्थितियों से जूझना पड़ेगा। सद्भावना के स्वर ब्रोशर में प्रियंका कवीश्वर , मंजुला धीर , कैलाश चंद्र सेन, शैलेंद्र सिंह ठाकुर ,कन्हैयालाल मोगिया , किशोर जेवरिया ,वसीम खान , आलम तौकीर , विजय प्रजापत, जितेंद्र चोर्डिया , तथा निरंजन गुप्त राही की रचनाएं संकलित हैं। श्री विजय बैरागी ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों का आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here