Home Local राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी-एएसपी से की मुलाक़ात,दीपावली की दी शुभकामनाएं,अच्छी पुलिसिंग के लिए दी बधाई

राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी-एएसपी से की मुलाक़ात,दीपावली की दी शुभकामनाएं,अच्छी पुलिसिंग के लिए दी बधाई

0
राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी-एएसपी से की मुलाक़ात,दीपावली की दी शुभकामनाएं,अच्छी पुलिसिंग के लिए दी बधाई

राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को नीमच एसपी अंकित जायसवाल से मुलाक़ात जिला अध्यक्ष भूरा कुरैशी के नेतृत्व में की। इस दौरान एसपी श्री जायसवाल और एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई दी। साथ ही ज़िले में बेहतर पुलिसिंग के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान भूरा कुरैशी ने कहा कि ज़िले में सभी में आपसी सौहार्द प्रेम और भाईचारा बना रहे और हम सब इसी तरह मिल जुलकर शहर और ज़िले की तरक़्की के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा एसपी श्री जायसवाल की बेहतर पुलिसिंग के चलते अपराधियों में खौफ का वातावरण है। जिससे अपराधों में भी कमी आई है। इस अवसर पर सईद कुरैशी चमड़े वाले,इलियास कुरेशी,जावेद दुर्रानी,अरबाज कुरैशी,इकराम पहलवान,अजहर खान,इकबाल खान एवं शहजाद कुरेशी कब्रिस्तान कमेटी सदर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here