Home Local भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा मूक पक्षियों के लिए निशुल्क जल पात्र का वितरण

भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा मूक पक्षियों के लिए निशुल्क जल पात्र का वितरण

0
भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा मूक पक्षियों के लिए निशुल्क जल पात्र का वितरण

सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए मूक पक्षियों के लिए उनके दाने पानी और जल की व्यवस्था के लिए निशुल्क करीब 200 जल पात्र एलआईसी चौराहे पर रविवार सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक आमजन को वितरित किए गए ।भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा आम जनों से निवेदन किया गया कि यह जल पात्र मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सुव्यवस्थित तरीके से रखें और इसमें सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संदीप खाबिया, सचिव रवि पोरवाल ,पिंटू शर्मा, मनोज माहेश्वरी, कमल गोयल ,अनिल चौधरी, पंकज दुबे, अशोक अग्रवाल, सुनील सिंहल ,अशोक मंगल, सतीश गोयल, शांतिलाल पोरवाल, राजेश जायसवाल, सुशील गट्टानी व महिला प्रकोष्ठ से सुनीता सिंहल ,अर्चना गट्टानी, संजुला अग्रवाल, सुनीता मंगल ,सुनीता चौधरी, मीना जायसवाल, माधवी जाधव आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here