नीमच । मेघवाल समाज सेवा समिति भादवामाता के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को सौपा जिसमें समिति अध्यक्ष ने बताया कि भादवामाता स्थित धार्मिक स्थान पर मेघवाल समाज के समस्त सदस्यो द्वारा मेघवाल समाज का पंजीयन कमांक दिनांक 20/09/2018 क . 07/34/01/1503/18 को समिति का गठन किया गया जिसमें भेरूलाल पिता नंदलाल मेघवाल निवासी गणेशपुरा तहसील मनासा को अध्यक्ष पद एवं सचिव भगवानलाल जांगड़े निवासी कुकडेश्वर को सचिव नियुक्त किया था समिति की शर्तों के मुताबिक तीन वर्ष व्यतित होने पर पुनः समिति का अध्यक्ष / सचिव व कार्यकारिणी सदस्य का निर्वाचन समाजजन द्वारा करने पर पुनः अध्यक्ष पद पर नवीन नियुक्ति रामप्रसाद पिता रामचन्द्र मेघवाल निवासी अरनियादेव तहसील मल्हारगढ़ जिला मंदसौर तथा सचिव रमेशचन्द्र पिता प्रभुलाल बामनियां निवासी दरकपुरा हाल मुकाम मनासा एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य समाज के सदस्यो द्वारा निर्वाचित वर्तमान कार्यकाल दिनांक 17/11/2024 से इस्तीफा के पश्चात् नवीन चुनाव दिनांक 03/03/2024 को प्रथम चुनाव के बाद नियुक्ति की गई तथा उक्त सचिव पूर्व भगवानलाल जांगड़े द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के बावजूद भी पूर्व अध्यक्ष व पूर्व कार्य कारिणी सदस्यो को उकसाकर समिति के नियमो व शर्तों का उल्लंघन कर मेघवाल समाज सेवा समिति भादवामाता में एक साथ विद्रोह उत्पन्न किया जा रहा हैं , दिए गए ज्ञापन में मांग कि गई कि पूर्व अध्यक्ष / सचिव को तलब कर उक्त नवीन मनगढ़ंत समिति को गठित की जा रही है उन्हे पाबंद कर पूर्व सचिव को पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाए ।