नीमच। ज़िले में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ का तबादला कर उन्हें भोपाल स्थित शासकीय मुद्रणालय में अपर नियंत्रक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। वहीं, उनकी जगह खरगोन जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर बोंदर सिंह कलेश को नीमच का नया अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही नीमच में कार्यरत संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग में उप सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हालिया तबादले के बाद जिले में प्रशासनिक ढांचे में बदलाव आया है। माना जा रहा है कि आगामी समय में जिले की कार्यप्रणाली और विभिन्न विकास योजनाओं में इन बदलावों का असर देखने को मिलेगा।
प्रमुख बदलाव एक नजर में:
लक्ष्मी गामड़, अपर कलेक्टर नीमच—अपर नियंत्रक, शासकीय मुद्रणालय, भोपाल
बोंदर सिंह कलेश, संयुक्त कलेक्टर खरगोन — अपर कलेक्टर, नीमच
राजेश शाह, संयुक्त कलेक्टर नीमच —उप सचिव, लोक निर्माण विभाग, म.प्र. शासन
इन तबादलों को लेकर आमजन और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। नई पदस्थापनाओं से शासन की नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन में नया दृष्टिकोण देखने को मिल सकता है।