Home Local नीमच ज़िले की वक्फ संपत्तियों की कमेटियां जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन: वक्फ बोर्ड का निर्देश

नीमच ज़िले की वक्फ संपत्तियों की कमेटियां जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन: वक्फ बोर्ड का निर्देश

0

नीमच। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार नीमच ज़िले की समस्त वक्फ संपत्तियों — जैसे मस्जिद, दरगाह, ईदगाह और कब्रिस्तान आदि — जिनका रिकॉर्ड वक्फ बोर्ड भोपाल में दर्ज है, उन सभी की देखरेख कर रही कमेटियों को शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

ज़िला वक्फ बोर्ड नीमच के अध्यक्ष फिरोज़ पठान और सचिव सादिक़ हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन संपत्तियों पर वर्तमान में कमेटियां कार्यरत हैं, वह तुरंत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। वहीं, जहां अभी तक कोई कमेटी गठित नहीं हुई है, वहां शीघ्र कमेटी का गठन कर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गठित की जाने वाली कमेटियों में किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को शामिल न किया जाए। समय सीमा समाप्त होने के पश्चात यदि किसी संपत्ति की कमेटी का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है, तो वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा स्थानीय ज़िला वक्फ बोर्ड के माध्यम से स्वयं कमेटी का गठन किया जाएगा। इस स्थिति में संबंधित पक्ष की कोई दलील मान्य नहीं होगी।

इस निर्णय का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का सुचारु संचालन, पारदर्शिता और नियमों के अनुसार प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here