Home Local नालसा के 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के अंतर्गत ग्राम बरडिया में आधार कार्ड विशेष शिविर आयोजित45 व्यक्तियों एवं बच्चों के आधार कार्ड बनाए एवं अपडेट किए गए, किसान सम्मान निधि हेतु ई-केवाईसी भी कराई गई

नालसा के 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के अंतर्गत ग्राम बरडिया में आधार कार्ड विशेष शिविर आयोजित45 व्यक्तियों एवं बच्चों के आधार कार्ड बनाए एवं अपडेट किए गए, किसान सम्मान निधि हेतु ई-केवाईसी भी कराई गई

0
नालसा के 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के अंतर्गत ग्राम बरडिया में आधार कार्ड विशेष शिविर आयोजित45 व्यक्तियों एवं बच्चों के आधार कार्ड बनाए एवं अपडेट किए गए, किसान सम्मान निधि हेतु ई-केवाईसी भी कराई गई

नीमच, 08 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के अंतर्गत ग्राम बरडिया में ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर विधिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत भवन, बर्डिया में आधार कार्ड बनवाने एवं आधार कार्ड में आवश्यक अपडेशन कराने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर के दौरान ग्राम बरडिया के नागरिकों एवं बच्चों को आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 45 व्यक्तियों एवं बच्चों के आधार कार्ड बनाए एवं अपडेट किए गए। आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधा प्राप्त हुई।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच को प्राप्त आवेदनों के संबंध में संबंधित हितग्राहियों की ई-केवाईसी की कार्यवाही भी कराई गई, जिससे पात्र किसानों को योजना का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मेगा ड्राइव का उद्देश्य ग्राम बरडिया के नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक सेवाओं तथा आवश्यक प्रशासनिक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं की पहचान कर संबंधित विभागों के समन्वय से उनके निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच श्रीमती शोभना मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनासा आयुषी गोयल, पैरालीगल वॉलंटियर श्री राकेश सिंह परिहार एवं श्री भारतराम पाटीदार, ग्राम पंचायत बर्डिया के सरपंच एवं सचिव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच द्वारा ग्रामीणजनों से अपील की गई कि वे मेगा ड्राइव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न शिविरों में उपस्थित होकर अपने लंबित शासकीय दस्तावेजों, योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं विधिक आवश्यकताओं के संबंध में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं।

I’m

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here