नीमच।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को टाउन हॉल में किया गया। शिविर में ग्राम रक्षा समिति सदस्यों और कोटवारों को प्रशिक्षित किया गया । सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल ने बताया कि पुलिस हेडक्वार्टर के निर्देश पर इस ट्रेंनिंग कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्राम रक्षा समिति सदस्य और कोटवार शामिल हुए हैं। इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को अपराध मुक्त बनाना है। साथ ही नशा मुक्त और यातायात संबंधी जागरूकता लाने का प्रयास भी शिविर के माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि यह शिविर अनुभाग नीमच के लिए है, इसी तरह जावद और मनासा में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर अशोक सोनी,एएसपी एस.एस.कनेश,एसडीएम डॉ. ममता खेड़े,रक्षित निरीक्षक आनंद घुँघरवाल,तहसीलदार अजय हिंगे, नायब तहसीलदार पिंकी साठे, ट्रैफिक सूबेदार मोहन भर्रावत सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे।