Home Local चिकित्सकों की चेतावनी,मांगें पूरी नहीं होने पर 17 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, ज्ञापन सौंप चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

चिकित्सकों की चेतावनी,मांगें पूरी नहीं होने पर 17 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, ज्ञापन सौंप चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

0
चिकित्सकों की चेतावनी,मांगें पूरी नहीं होने पर 17 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, ज्ञापन सौंप चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

नीमच। जिले में एक बार फिर मेडिकल सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं । प्रदेश स्तरीय आव्हान पर जिले के भी सरकारी डॉक्टरों ने 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है । चरणबद्ध आंदोलन के तहत सोमवार को डॉक्टरों ने कलेक्टोरेट पहुंच प्रशासन को भी आखिरी चेतावनी देते हुए कहा है कि 17 फरवरी से पहले यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो राज्य के साथ जिले के भी सभी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले ओपीडी बंद रहेगी तो टलेंगे आपरेशन , इमरजेंसी भी रहेगी ठप सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार के चिकित्सीय कार्य , ओपीडी , ऑपरेशन , पोस्टमार्टम , शैक्षणिक कार्य व काउंसलिंग के कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेंगे । डॉक्टर्स की हड़ताल का सीधा असर मरीजों की सेहत पर पड़ सकता है । जाएंगे । चिकित्सा अधिकारी महासंघ नीमच जिलाध्यक्ष डॉ . प्रवीण पांचाल के नेतृत्व में जिले भर में स्थित सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर्स सोमवार शाम 4 बजे कलेक्टोरेट पहुंचे जहां उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार कविता को सौंप अपने आंदोलन के बारे में अवगत कराया । उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के सामने कई तरह की समस्याएं आती हैं । लंबे समय से डॉक्टरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है जिसको लेकर चिकित्सा बचाओ संपर्क यात्रा निकाली गई थी । प्रदेश स्तर पर डॉक्टरों ने तय किया कि 15 फरवरी को डॉक्टर सभी सरकारी अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर काम कर विरोध जताएंगे । 16 फरवरी को सभी शासकीय स्वशा सी चिकित्सक 2 घंटे के लिए चिकित्सीय कार्य को बंद रखेंगे । 17 फरवरी से अनिश्चितकाल के लिए कामकाज बंद रखेंगे । ऐसे में यदि सरकार ने डाक्टरों की बात नहीं मानी तो हड़ताल से अस्पतालों में परेशानी खड़ी हो सकती है । डॉक्टर सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं हैं । बीते 5 सालों से डॉक्टरों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है , इसलिए यह आंदोलन किया जा रहा है । ज्ञापन देते समय संघ कोषाध्यक्ष डॉ . महेंद्र पाटील , डॉ . दिनेश प्रसाद , डॉ . संगीता भारती , डॉ . विजय भारती , डॉ . निरूपा झा , डॉ . राजेश मीणा , डॉ . राजेश धाकड़ , डॉ . आशीष जोशी , डॉ . जितेंद्र पाटीदार, डॉ.साजिद अंसारी आदि मौजूद थे । C 2 C सरकार स्कीम लागू नहीं कर रही , चिकित्सकों में बढ़ रही नाराजगी- डॉक्टरों का कहना हैं कि केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई डीएसीपी ( डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन ) स्कीम को चिकित्सक प्रदेश में भी लागू कराना चाहते हैं । इस स्कीम के तहत सरकारी डॉक्टर्स को बिना किसी परेशानी के समय समय पर पदोन्नत किए जाने वेतनवृद्धि किए जाने और अच्छा कैरियर बनाने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है । मगर प्रदेश में यह स्कीम लागू नहीं की गई है । इससे मप्र के चिकित्सकों में नाराजगी बढ़ रही है । जिसके परिणाम के रूप में यह आंदोलन करना पड़ रहा है । इन मांगों लेकर किया जा रहा आंदोलन – डॉक्टरों की तीन सुत्रीय मांगे हैं जिनका वे निराकरण चाहते हैं । इसमें डीएसीपी लागू करने , पुरानी पेंशन बहाली , मेडिकल वर्क में अधिकारियों व राजनीतिक दखलंदाजी को बंद करना शामिल हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here