Home Local ग्राम पंचायत उड़ा रही स्वच्छता अभियान की धज्जियां, गांव में पसर रही गंदगी, लग रहे कचरे के ठेर, जिम्मेदार की अनभिज्ञता से गांव का हाल बेहाल

ग्राम पंचायत उड़ा रही स्वच्छता अभियान की धज्जियां, गांव में पसर रही गंदगी, लग रहे कचरे के ठेर, जिम्मेदार की अनभिज्ञता से गांव का हाल बेहाल

0
ग्राम पंचायत उड़ा रही स्वच्छता अभियान की धज्जियां, गांव में पसर रही गंदगी, लग रहे कचरे के ठेर, जिम्मेदार की अनभिज्ञता से गांव का हाल बेहाल

रिपोर्ट-धीरज नायक
नीमच। देशभर में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके विपरीत नीमच जिला मुख्यालय से सटे ग्राम कनावटी में ग्राम पंचायत के जिम्मेदार साफ सफाई की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बता दे कि ग्राम पंचायत कनावटी के आसपास के कुछ चित्र मीडिया के सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता हैं कि ग्राम पंचायत के समीप ही बने आयुष्यमान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन में गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। पूरे परिसर में गाजर घास, कचरे का ठेर सहित गन्दगी फैली हुई हैं। स्वास्थ्य केंद्र के सामने नाली का गंदा पानी बह रहा है, देखने से लगता है मानो स्वास्थ्य केंद्र खुद अस्वस्थ्य हो गया हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा स्वच्छता अभियान की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गांव का बस स्टैंड हो या वार्ड चारों तरफ गंदगी का यह आलम है कि जगह जगह कचरे के ढेर मिल जाएंगे। सरपंच सोनू सेन ग्राम की साफ सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे है। कचरा गाड़ी भी आए दिन खराब होती रहती हैं। बैंक, स्कूल व शिव मंदिर में आने जाने वालो को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम कनावटी का स्वच्छता अभियान राम भरोसे चल रहा हैं। हाल ही में गर्मी का मौसम शुरू हो गया हैं जिससे मलेरिया, डेंगू जैसी घातक बीमारियां होने की संभावना ग्रामीणों सता रही हैं। ऐसे में पंचायत जिम्मेदारों को इस ज्वलंत विषय पर ध्यान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here