Home Local गोकुल धाम वासी समस्याओं को लेकर मिले जनप्रतिनिधियो से

गोकुल धाम वासी समस्याओं को लेकर मिले जनप्रतिनिधियो से

0
गोकुल धाम वासी समस्याओं को लेकर मिले जनप्रतिनिधियो से

नीमच / ग्राम पंचायत धनेरिया कलां के अंतर्गत आने वाली गोकुल धाम कॉलोनी वासी लम्बे समय से मूलभूत सुविधाओं से वांछित चल रहे हे जिसको लेकर आज कॉलोनी वासी महिलाएं व पुरुष कॉलोनी मन्दिर परिसर में एकत्रित होकर जनपद प्रतिनिधि हरीश अहीर व उपसरपंच राज कुमारी देवी के प्रतिनिधि नमन गुर्जर को कॉलोनी में बुलाकर चर्चा की,

इन समस्याओं से अवगत करवाया

पानी की किल्लत: कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पा रही है पेय जल आपूर्ति से कॉलोनी वासियों को वांछित रखा जा रहा हे। उन्होंने मांग की कि जल आपूर्ति को सुचारु रूप से संचालित कर हर घर तक पानी पहुंचाया जाए।

सफाई व्यवस्था: कॉलोनी में बनी नालियों में कीचड़ जमा हो गया है, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई करवाई जाए।

स्ट्रीट लाइट व बिजली व्यवस्था: विद्युत पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट के बल्ब बंद पड़े हैं, जिन्हें जल्द चालू कराया जाए।

सड़कें जर्जर: पूरी कॉलोनी की सड़कें जर्जर अवस्था में हैं, जिन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त करवाने की जरूरत है।

इन सभी समस्याओं को लेकर कॉलोनीवासियों ने मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की। इस दौरान जनपद प्रतिनिधि अहीर व उपसरपंच प्रतिनिधि गुर्जर ने कॉलोनी के उन लोगों को भी भूमि, पानी कर या ऊर्जा कर जमा करने के लिए प्रेरित किया गया, जिनकी राशि बकाया है।

सरपंच से होगी चर्चा
बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए धनेरिया कला ग्राम पंचायत के सरपंच राजेश राठौर को बुलाकर चर्चा की जाएगी। तय हुआ कि सरपंच को अगले दिन सुबह मंदिर प्रांगण में आमंत्रित किया जाएगा, जहां सभी मूलभूत समस्याओं को उनके समक्ष रखा जाएगा।

जनपद सदस्य प्रतिनिधि हरीश अहीर और उपसरपंच प्रतिनिधि ने कॉलोनीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मंदिर प्रांगण में होने वाली आगामी बैठक में इन समस्याओं का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

इस बैठक में कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी जय अहीर ने दी,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here