मंदसौर l कांग्रेस अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, मध्यप्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा, मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नव कृष्ण पाटिल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हनीफ शेख के आदेश अनुसार, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग मंदसौर जिला महामंत्री मजहर खान के नेतृत्व में एक ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम तहसीलदार मोहदय मंदसौर को दिया गया। जिसमें बिलकिस बानो कैस के अपराधियों को गुजरात सरकार की अनुशंसा पर रिहा किए जाने को निरस्त करने एवं सज़ा को बरक़रार रखने की मांग की गई । सामूहिक बलात्कार और अजन्मे भ्रूण की तलवार से काट कर हत्या करने वाले जघन्य अपराधियों की रिहाई न्यायपालिका पर एक बदनुमा दाग है, इससे आमजनों का न्यायतंत्र से भरोसा धूमिल होता है। इस प्रकार की रिहाई से बलात्कार और हत्या के आरोपियों के हौसले बुलंद होते हैं। यकीनन हमारी न्यायपालिका बड़ी मज़बूत है। सरकारी संरक्षण प्राप्त अपराधियों की रिहाई को निरस्त करने से लोगों का भरोसा न्यायतंत्र में बरकरार रहेगा। गुजरात सरकार के फैसले का कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग विरोध करता है, और महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध करते हैं कि ऐसे अपराधियों की रिहाई को निरस्त कर उन्हें पुनः जेल भेजा जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का जघन्य अपराध न कर सके। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महामंत्री श्री जहीर पठान, कांग्रेसी जिला सचिव श्री मुस्तफा कपाड़िया, पार्षद प्रतिनिधि श्री शैलेंद्र गोस्वामी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला सचिव सादिक गोरी, मंडलम अध्यक्ष वकार खान, पूर्व पार्षद अयाज अहमद खान, खालिक शेख़, वर्षा सांखला, मुमताज बी, शबनम कुरेशी, लियाकत कुरैशी, मोइन खान, इरफान हुसैन, सोहेल कुरेशी, आवेश खान, जाबिर हुसैन कुरेशी, शाहरुख कुरेशी, शाहिद शाह, शाहरुख शाह, अन्य कार्यकर्ता, वरिष्ठजन एवं समाजसेवी उपस्थित रहे ।