नीमच। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत ने रविवार को अपना 76 वाँ गणतंत्र दिवस शानो शौकत से मनाया। गौरतलब है कि 26 जनवरी 1950 को आज़ाद भारत का संविधान लागू किया गया था। जिसकी खुशी में हर साल राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय,राज्य और ज़िला स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही विभिन्न संस्था और संगठन भी इस पर्व का जश्न मनाते हैं। नीमच में भी ज़िला मुस्लिम इन्तेज़ामिया कमेटी ने उत्साहपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान मूलचंद मार्ग स्थित दफ्तर पर ज़िला अध्यक्ष गुलाम रसूल पठान ने झंडा फहराया।जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के अंत में मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष छोटे ख़ां कुरैशी,सलीम गुडलक,साबिर कुरैशी,जावेद दुर्रानी,अनवर कुरैशी, नहार पहलवान सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।