नीमच आज दिनांक 27 दिसंबर को जारी एक प्रेस नोट में सीटू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष पंकज नागदा जिला कार्यकारी किशोर जवेरिया और महासचिव पंकज नागदा ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा द्वारा दिनांक 13 मार्च 2024 को न्यूनतम वेतन पुननिरीक्षण की जारी अधिसूचना पर लगे स्थगन को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर द्वारा दिनांक 3 दिसंबर 2024 को समाप्त कर दिया गया है। किंतु इसके बावजूद प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा आज दिनांक तक न्यूनतम वेतन की बढ़ी हुई राशि के आदेश जारी नहीं करने की सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास गोस्वामी और प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रधान ने कड़ी निंदा की है । ज्ञात रहे की सीटू के प्रदेश महासचिव ने 3 दिसंबर को समाप्त हुए स्थान पर 9 दिसंबर 2024 को प्रदेश के श्रम आयुक्त को बड़ी हुई दर से एरियर सहित न्यूनतम वेतन भुगतान करने के आग्रह के साथ एक पत्र लिखा था । मांगों को दोहराते हुए दिनांक 27 दिसंबर को एक पत्र पुनः समायुक्त को लिखा है। जिसमें यह चेतावनी भी है कि यदि शीघ्र ही बड़े हुए वेतन का एरियर सहित आदेश नहीं जारी किया जाता है तो सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू पूरे प्रदेश में 31 दिसंबर 2024 एवं 1 जनवरी 2025 को आंदोलन करेगी और यह आंदोलन आगामी कार्यक्रमों के साथ व्यापक स्तर पर जारी रहेगा।
जिला नेताओं यह भी कहा है कि जब स्थगन मिला था तो उसके ठीक दूसरे ही दिन प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन रोकने के आदेश दे दिए गए थे। किंतु आज 3 दिसंबर के बाद इतने दिन गुजर जाने के बाद भी आदेश जारी न करना प्रदेश के उद्योगपतियों पक्ष लिया जाकर मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। इसलिए यह आंदोलन करने का निर्णय सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू द्वारा लिया गया है। सादर प्रकाशनार्थ
शैलेंद्र सिंह ठाकुर
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सीटू
8319 669104