नीमच। हाई टेक दौर जितनी सुविधाएं देता है। उतनी ही मुश्किलें भी खड़ी कर देता है। देश भर में इन दिनों साइबर फ्रॉड की बाढ़ से आई हुई है। हैकर्स बराबर नामचीन लोगों से लेकर आम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। नीमच में अब सईद रूई वाले के नाम से मशहूर शख्स को हैकर्स ने अपना मोहरा बनाया है। हैकर्स सईद का नाम और तस्वीर इस्तेमाल करते हुए उसके जान पहचान वालों से पैसे उधार मांग रहे हैं। पहले यह लोग खैरियत पूछते हैं और फिर थोड़ी मदद का हवाला देते हुए उधार का, तकाज़ा करते हैं। वॉट्स ऐप हैकिंग के बारे में जब सईद को मालूम हुआ तो, उन्होंने साइबर सेल को इसकी शिकायत की।वहीं उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि उनके नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक साइबर फ्रॉड का मामला है। मेरे परिचित किसी झांसे में नहीं आएं और मेरे नाम से व्हाट्स ऐप पर पैसे मांगे जाने पर पैसे भी नहीं दें।