Home Crime सफेद रंग की आई10 कार से 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 02 आरोपीयों को पकडने में नयागाॅव चौकी पुलिस को मिली सफलता ।

सफेद रंग की आई10 कार से 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 02 आरोपीयों को पकडने में नयागाॅव चौकी पुलिस को मिली सफलता ।

0
सफेद रंग की आई10 कार से 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 02 आरोपीयों को पकडने में नयागाॅव चौकी पुलिस को मिली सफलता ।

मुख्यमंत्री महोदय के प्रदेश व्यापी अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष नशाविरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागाॅव मंगलसिंह राठौड की टीम के द्वारा कुल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व एक हुण्डई कम्पनी की आई 10 कार क्रमांक MP09 CV 0337 सहित 02 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 04.04.2025 की सुबह में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु रेल्वे फाटक निम्बाहेडा-नीमच हाईवे फोरलेन नयागाॅव पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक हुण्डई कम्पनी की आई 10 कार क्रमांक MP09 CV 0337 में 04 काले रंग के कट्टो में भरा 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर कार चालक 1. नरेन्द्र पिता जगदीश जाति पाटीदार उम्र 32 साल निवासी नरसिंगपुरा जिला मंदसौर व पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति मदनलाल पिता भेरूलाल जी जाति कुमावत उम्र 45 साल निवासी नरसिंगपुरा जिला मंदसौर को मौके से गिरफतार कर गिरफतारशुदा आरोपी नरेन्द्र पाटीदार व मदनलाल कुमावत के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागाॅव का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here