नीमच। सट्टे की दुनियां में नाम कमा चुका सौरभ भालू इन दिनों काफी उत्पात मचा रहा है। आईपीएल का सीज़न शुरू होते ही बुक्की भालू अपने पार्टनर रितेश और दीपू के साथ
लगातार सट्टे का अवैध धंधा चला रहा है। जैसा कि पिछली क़िस्त में बताया था कि किस तरह भालू छोटी सादड़ी में रहकर यह धंधा चला रहा है। सूत्रों से ताज़ा जानकारी मिली है कि भालू को समाचार के बारे में जैसे ही मालूम हुआ, तो उसने छोटी सादड़ी का अपना ठिकाना तब्दील कर दिया। अब उसने उदयपुर और अजमेर में अपना अड्डा बनाया है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि इस अवैध गतिविधि में भालू ने अपने छोटे भाई दीपू और एक पार्टनर रितेश को भी शामिल किया हुआ है। साथ ही नीमच में 3 से 4 लड़के कलेक्शन एजेंट बनाकर छोड़ रखे हैं।
बावजूद इसके नामचीन सटोरिए पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। यह सटोरिया युवा वर्ग को लालच देकर सट्टे के दलदल में घसीटता है और फिर उन्हें इसका एडिक्ट बना देता है।
पुलिस जिस तरह से अन्य मामलों में परिजनों को बुलाकर पूछताछ करती है। इन मामलों में भी पुलिस को कुछ सख्त क़दम उठाने की ज़रूरत है।
अब देखना यह होगा कि नीमच के ईमानदार पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल इन सटोरियों पर लगाम डालने के लिए क्या क़दम उठाते हैं।