Home Crime राजधानी की तर्ज़ पर हो कार्यवाही तो खुले राज़,शहर में स्पा की आड़ में कैसे चलते हैं अय्याशी के अड्डे

राजधानी की तर्ज़ पर हो कार्यवाही तो खुले राज़,शहर में स्पा की आड़ में कैसे चलते हैं अय्याशी के अड्डे

0
राजधानी की तर्ज़ पर हो कार्यवाही तो खुले राज़,शहर में स्पा की आड़ में कैसे चलते हैं अय्याशी के अड्डे

नीमच। स्पा सेंटर की आड़ में शहर में देह व्यापार सरे आम जारी है। यह स्पा सेंटर नहीं बल्कि शहर के बीचों बीच स्थित जिस्म फरोशी के अड्डे हैं। यहां पर स्पा के नाम पर अय्याशी कराई जाती है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर छापामार कार्यवाही कर तो चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। बीते दिनों राजधानी भोपाल में भी पुलिस की 10 टीमों ने ऐसे डर्टी वर्क में लिप्त स्पा सेंटरों पर कार्यवाही की थी। जिसमें 68 युवक युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था,कार्यवाही के बाद कई बड़े खुलासे हुए। जिसमें स्पा सेंटर की अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पुलिस कर्मियों को भी निलंबित किया गया था। भरोसेमंद सूत्रों की माने तो नीमच शहर की पोर्च लोकेशन पर यह स्पा सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन अय्याशी के अड्डों का संचालन करने वालों ने बेख़ौफ बॉडी मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा खोल रखा है। जहां कई तरह के बॉडी मसाज की रेट लिस्ट बताकर ग्राहकों को पेश की जाती हैं। इतना ही नहीं अंदर जाने के बाद अय्याशी का चार्ज अलग से देना होता है। जिसके बाद जिस्मफरोशी शुरू हो जाती हैं। शहर की बात करें तो एक स्पा सेंटर के क़रीब तो कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा है। ऐसे छात्र छात्राओं पर भी बुरा असर पड़ सकता हैं। पुलिस को चाहिए कि इस तरह के अनैतिक गतिविधियों में लिप्त स्पा सेंटर पर छापामार कार्यवाही करे और दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाए। अब देखना यह होगा पुलिस इस मामले की जांच कब करती है। अगली क़िस्त में और भी बड़े खुलासे किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here