Home Crime मल्हारगढ़ पुलिस की एक्शन,300 ग्राम एमडी के साथ मां-बेटी गिरफ़्तार!

मल्हारगढ़ पुलिस की एक्शन,300 ग्राम एमडी के साथ मां-बेटी गिरफ़्तार!

0
मल्हारगढ़ पुलिस की एक्शन,300 ग्राम एमडी के साथ मां-बेटी गिरफ़्तार!

मल्हारगढ़ (मंदसौर)। हाईवे पर नशे की ‘डिलीवरी’ देने पहुंची दो महिलाएं पुलिस की ‘हिट’ टीम के जाल में बुरी तरह फंस गईं। सिर पर पल्लू और हैंड बैग में पाव भर एमडी ड्रग्स—नज़ारा ऐसा कि खुद ड्रग्स भी शरमा जाए!

30 अप्रैल को नीमच-मंदसौर हाईवे पर मल्हारगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बांडा खाल पुलिया के पास अचानक ऐसा चक्कर चलाया कि दो महिला तस्कर मेराज बी और नाजमीन की सारी ‘डीलिंग’ डगमगा गई।

महिला तस्करों ने अपने हैंड बैग में 300 ग्राम एमडी ड्रग्स—कीमत करीब 6 लाख रुपये छुपा रखा था। जो तलाशी लेने पर पुलिस को बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने एक की-पैड मोबाइल भी ज़ब्त किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ थाना मल्हारगढ़ में अपराध क्रमांक 96/2025, धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ के स्रोत और वितरण नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना मल्हारगढ़ के निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पंवार और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here