कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी के फरार साथी गोलू मोटवानी और सौरभ कोचेट्टा को सीबीएन ने धर दबोचा है। जानकारी के मुताबिक एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे तस्कर सिंधी के साथियों को सीबीएन तलाश कर रही थी। वहीं शनिवार सुबह एलआईसी रोड स्थित गोलू मोटवानी के घर पर पुख्ता सूचना के आधार पर सीबीएन ने रेड की और गोलू मोटवानी सहित सौरभ कोचेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में सीबीएन की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।