Home Crime बलात्कार के मामले में फरार पुलिस आरक्षक पर पांच हजार का इनाम

बलात्कार के मामले में फरार पुलिस आरक्षक पर पांच हजार का इनाम

0
बलात्कार के मामले में फरार पुलिस आरक्षक पर पांच हजार का इनाम

नीमच। शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे पुलिस आरक्षक अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ जहां वारंट जारी हो गया है वही अब महिला थाना द्वारा ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया है। आरक्षक अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ एक शादीशुदा महिला ने महिला फुसलाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया था। यह मामला इंदौर में दर्ज हुआ और वह तभी से ही फरार चल रहा है। उसके खिलाफ वारंट जारी होने के साथ ही इंदौर महिला थाना द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया है।
यहां जानें पूरा मामला…
मिली जानकारी के अनुसार, नीमच जिले में पदस्थ आरक्षक अनिरुद्ध राठौर ने शादीशुदा महिला के साथ रेप किया था। महिला ने इंदौर पुलिस असिस्टेंट कमिश्नर से पूरे मामले की शिकायत की थी। इंदौर के महिला पुलिस थाने में आरक्षक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी आरक्षक फरार चल रहा है। बता दें कि इसके लिए इंदौर महिला थाना पुलिस ने आरोपी का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में लिखा जो भी व्यक्ति आरोपी अनिरुद्ध पाठक को गिरफ्तार करवाएगा, उसे 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here