नीमच।(अज़हर मंसूरी) मेघना स्टोर्स नेटवर्क मार्केटिंग का मामला एक बार फिर सुर्ख़ियों में आया है।जोधपुर और प्रतापगढ़ के युवक एसपी ऑफिस पहुचे और कंपनी को फर्जी बताकर रूपए ऐठने के आरोप लगाए। युवकों ने आवेदन देकर कंपनी से रूपए वापस दिलाने और कार्यवाही करने की मांग की है।
कीर्ति नगर महू रोड स्थित मेघना स्टोर्स नेटवर्क मार्केटिंग पर पिछले दिनों कुछ युवक युवतियों ने एसपी से कंपनी के खिलाफ रूपए ठगने के आरोप लगाकर शिकायत की थी। जिसके बाद संचालाक ने पुलिस के समक्ष उनके रूपए लोटा दिए थे।अब एक फिर उसी कंपनी में काम करने वाले कुछ युवक मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुचे और मेघना स्टोर्स नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी संचालक लक्षमण गिरी और भोले गिरी पर ऊंची तनख्वाह की नोकरी का झांसा देकर रूपए ठगने का आरोप लगाया।राकेश वैष्णव जोधपुर, राकेश शर्मा जोधपुर और पवन सेन प्रतापगढ़ ने एसपी से शिकायत कर रूपए वापस दिलाने की मांग की है।युवकों ने बताया की कंपनी द्वारा नेटवर्क मार्केटिंग के लिए कार्य बताया गया था और अच्छी जॉब देने का वादा किया था। सेलरी बेस पर कार्य करवाने के नाम पर हमसे 3200 रूपए फाइल चार्ज और 50 हजार रूपए अलग से लिए थे।लम्बे समय बाद तक कोई इनकम नही होने पर जब हमने हमारे रूपए वापस मांगे तो देने से इंकार कर दिया। युवाओं ने कंपनी संचालक लक्षण गिरी केसुंदा, राहुल महावर, सोना राजपूत चित्तौड़गढ़,अंजलि चित्तौड़गढ़, हरीश शर्मा प्रतापगढ़ पर धोखा धड़ी करने के आरोप लगाए और जल्द रूपए वापस दिलाने की मांग की है।