नीमच। बुधवार को मादक पदार्थों की अवैध खेती के मामले में पुलिस ने बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पालडा में अफीम और गांजे की अवैध खेती की सूचना पर पुलिस मोके पर पहुची जहा भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी गई, यहां कुल 12 खेत गांजे के पाए गए जिसमें गांजे के पौधे उगे हुए थे, वहीं तीन खेत अफीम के मिले है, जिसमें अवेध रूप से अफीम के पौधे उगे हुए थे, मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला है।पुलिस ने 8200 गांजे के पौधे जब्त किए है वहीं अफीम के पौधे को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। करीब 8 बीघा से अधिक जमीन पर गांजे और अफीम की खेती बोई गई थी। सूचना मिलने पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी सूरज कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नीमच जिले में अब तक की यह बडी कार्रवाई बताई जा रही है। राजस्व रिकार्ड के अनुसार खेत मालिकों और अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है, यह भी पता लगाया जा रहा है कि पहले भी इस प्रकार की अवैध खेती तो नहीं की गई है। उक्त मामले में देर शाम तक पुलिस दिनभर की कार्रवाई का खुलासा कर सकती है। फिलहाल मोके पर कार्यवाही जारी हैं।उक्त मामले में कुकड़ेश्वर, रामपुरा और मनासा पुलिस ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल, एसडीओपी और थाना मौजूद रहे।