नीमच। शहर में रविवार शाम चाकूबाजी की घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों के चलते नीमच सिटी निवासी शख़्स गम्भीर घायल हो गया। जिसे ज़िला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। घायल अयाज़ पिता सलीम पठान निवासी उम्र 21 वर्ष निवासी माधवगंज मोहल्ला नीमच सिटी ने बताया कि बाबू नाम के शख्स ने धारदार चाकू से मेरी पीठ पर हमला कर दिया। बाबू पर पूर्व में भी अपराध दर्ज है। वहीं घायल के भाई नावेद ने बताया कि मेरा भाई अपने निजी काम से माणक टॉकीज के पीछे लक्कड़ पीठा की तरफ से जा रहा था। तभी बाबू नाम के व्यक्ति और उसके अन्य साथी जो नीमच सिटी के निवासी हैं। उन्होंने मिलकर इसके साथ मारपीट की और धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल लाया गया।