Home Crime नीमच कैंट पुलिस को मिली सफलता एक हजार रुपए का स्थाई इनामी वारंटी गिरफ्तार।

नीमच कैंट पुलिस को मिली सफलता एक हजार रुपए का स्थाई इनामी वारंटी गिरफ्तार।

0
नीमच कैंट पुलिस को मिली सफलता एक हजार रुपए का स्थाई इनामी वारंटी गिरफ्तार।

जिला पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में अपराधियों फरार वारंटी के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक फूल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन में एवं नीमच कैंट थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम को स्थाई वारंटी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मामलों में साल भर से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। वारंटी का नाम दिलीप पिता राम सिंह भील उम्र 22 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी नयागांव है जिसे पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी धारा 399/402 भादवि ,व,457,,,380,, मैं फरार था। जिस पर दोनों मामलों में 500,500 रूपए का इनाम घोषित था
इस मामले में नीमच कैंट पुलिस द्वारा मानवीथा का शानदार परिचय दिया गया। आरोपी के पिता शांत हो गए। जिस पर पुलिस द्वारा मुखबिर से सतत संपर्क बनाए रखा। सभी क्रिया कर्म उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में नीमच कैंट थाने के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश कुमरे, प्रधान आरक्षक आदित्य गौड़, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक राजमल पाटीदार, प्रधान आरक्षक गणेश यदुवंशी, आरक्षक लकी शुक्ला, आरक्षक कमल तिवारी की प्रमुख भूमिका रही एवं सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here