Home Crime थाना नीमच केंट को मिली सफलता नगर पालिका से हुई वाहन चोरी का खुलासा एक्टीवा क्र. MP44 MU 2299 बरामद

थाना नीमच केंट को मिली सफलता नगर पालिका से हुई वाहन चोरी का खुलासा एक्टीवा क्र. MP44 MU 2299 बरामद

0
थाना नीमच केंट को मिली सफलता नगर पालिका से हुई वाहन चोरी का खुलासा एक्टीवा क्र. MP44 MU  2299 बरामद

पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री फुल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में नीमच केंट पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना नीमच केंट के अपराध क्रमांक 105/22 धारा 379 भादवि में चोरी हुई स्कूटी एक्टिवा MP44 MU 2299 को बरामद करने तथा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।फरियादी ने दिनांक 03.02.22 को रात्री को घर के बाहर आंगन में स्कूटी एक्टिवा MP-44 MU-2299 को खड़ी की थी फरियादी द्वारा सुबह उठ कर देखने पर उसकी स्कूटी एक्टिवा नहीं मिली किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई फरियादी अनिल पिता राम चन्द्र गोयल उम्र 34 साल नि पुरानी नगर पालिका नीमच की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 105/22 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर फरियादी अनिल गोयल के ट्रांसपोर्ट पर कार्यरत कर्मचारी योगेश पिता मनोहर लाल व्यास जाति जाटव उम्र 33 साल नि यादवमंडी शिवगंज गली न 4 नीमच हाल मुकाम अहीर मोहल्ला थाना बघाना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तथा आरोपी योगेश व्यास के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा MP44-MU-2299 को जप्त किया गया आरोपी योगेश व्यास द्वारा उपरोक्त एक्टिवा के रजिस्ट्रेशन नंबर की नंबर प्लेट के स्थान पर दूसरे नंबर की नंबर प्लेट लगाकर चोरी की गई एक्टिवा का उपयोग किया जा रहा था प्रकरण में धारा 420 भादवि का इजाफा किया गया सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया, सउनि कैलाश कुमरे, प्रधान आरक्षक आदित्य गौड़, आर मनीष माली थाना बघाना का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here