Home Crime थाना नीमच केंट को मिली सफलता 10,000 हजार के इनामी अपरहण के फरार 02 आरोपीगण गिरफ्तार करने में मिली सफलता

थाना नीमच केंट को मिली सफलता 10,000 हजार के इनामी अपरहण के फरार 02 आरोपीगण गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0
थाना नीमच केंट को मिली सफलता 10,000 हजार के इनामी अपरहण के फरार 02 आरोपीगण गिरफ्तार करने में मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट श्री राजेन्द्र नरवारिया के नेतृत्व में नीमच केंट पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना नीमच केंट के अपराध क्रमांक 304 /22 धारा 365,366,34 भादवि में फरार आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
घटना का संक्षिप्त विवरण –
थाना नीमच केंट पर गुम इंसान क्र 42/22 जाँच हेतु प्राप्त हुई दौराने जाँच दिनांक 30/05/22 को गुमशुदा पायल पिता स्व राजू साठिया उम्र 25 साल नि दशहरा मैदान नीमच को दस्तयाब किया गया था उसके विस्तृत कथन लेख किये गये जिसमे गुमशुदा पायल ने बताया की दिनांक 26/05/22 को में सेन्ट्रल स्कुल के पास पन्नी बिन रही थी कि सूरज का पिता राजू साठिया , मंजू पति राजू साठिया , वकील पिता राजू साठिया , जाकीर साठिया , फोरिया उर्फ राहुल साठिया ये सब तूफान गाडी से आकर सूरज साठिया से शादी करवाने के लिए जबरदस्ती मुझे गाडी में बैठाकर चित्तोड़गढ ले गए और मुझे जबरदस्ती राजू साठिया के घर में रखा और सबने एक मत होकर मुझसे बोला की तुझे सूरज साठिया से शादी करना ही पड़ेगी | गुमशुदा पायल के कथन से अपराध धारा 366,365,34 भादवि का पाया जाने से उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम किया गया दोराने विवेचना के दिनांक 03.08.22 को भीमराज उर्फ़ राजू साठिया निवासी मोर मगरी चित्तोड़गड को गिरफ्तार किया था बाद घटना दिनांक से मंजू पति राजू साठिया , वकील पिता राजू साठिया , जाकीर साठिया , फोरिया उर्फ राहुल साठिया से फरार चल रहे थे जिन पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी चारो आरोपियों पर 5000 -5000 रु का इनाम घोषित किया गया था आज दिनांक को कलेक्टर कार्यालय चित्तोड़गड के सामने से मंजू पति भीमराज उर्फ़ राजू साठिया उम्र 45 साल नि मोर मगरी चित्तोड़ गड ,सुनील उर्फ़ वकील पिता भीमराज उर्फ़ राजू साठिया उम्र 21 साल नि मोर मगरी चित्तोड़ गड को चित्तोड़गड राजस्थान पुलिस की मद्द से गिरफ्तार किया गया
उक्त कार्रवाई नीमच केंट थाने के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश कुमरे, प्रधान आरक्षक आदित्य गौड़, प्रधान आरक्षक राजमल पाटीदार , महिला आरक्षक रीना भट्ट व कोतवाली चित्तोड़गड टी आई व उनकी टीम का योगदान सराहनीय व प्रशंसनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here