Home Crime तेज़ रफ़्तार मर्सिडीज़ ने मारी साइकिल सवार को टक्कर,हुई मौत,मनासा विधायक के क़रीबी झंवर के नाम दर्ज है वाहन,मीडिया जगत में पसरा सन्नाटा

तेज़ रफ़्तार मर्सिडीज़ ने मारी साइकिल सवार को टक्कर,हुई मौत,मनासा विधायक के क़रीबी झंवर के नाम दर्ज है वाहन,मीडिया जगत में पसरा सन्नाटा

0
तेज़ रफ़्तार मर्सिडीज़ ने मारी साइकिल सवार को टक्कर,हुई मौत,मनासा विधायक के क़रीबी झंवर के नाम दर्ज है वाहन,मीडिया जगत में पसरा सन्नाटा

नीमच। एक तरफ जहां ज़िला पुलिस बल सड़क सुरक्षा माह के तहत ड्राइविंग के दौरान एहतियात बरतने की समझाइश दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर लग्ज़री वाहनों में बैठने वाले लोग क़ानून की धज्जियां उड़ाते हुए वाहन चलाते हैं। दो दिन पूर्व नीमच ज़िले के ग्राम गिरदौड़ा में तेज़ रफ्तार मर्सिडीज़ कार चालक साइकिल सवार शख़्स को ज़ोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक़ यह घटना 2 दिन पुरानी यानी गुरुवार 9 जनवरी 2025 की है। जहां मनासा विधायक माधव मारू के क़रीबी कमल झंवर हवा से बातें करते हुए मनासा जा रहे थे। वहीं ग्राम गिरदौड़ा में श्री अंगिरा किराना बाजार के सामने उनके नाम पर दर्ज मर्सिडीज कार क्रमांक MP 09 CQ 6550 ने सोहन सिंह नामक 58 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि गाड़ी को बोरखेड़ी टोल नाके पर ग्रामीणों के सहयोग से रोका गया। लेकिन वाहन चालक भागने में सफल हो गया। इधर इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। कहा जा रहा है कि विधायक का क़रीबी होने से कमल झंवर मौक़े से भाग निकला और यह हिट एंड रन का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बताया जा रहा है कि उसी रात को 12 बजे के बाद झंवर का जन्मदिन भी था। हो सकता है,जाम ओ मीना से भी बातें हुई हों। ख़ैर उम्मीद लगाई जा रही है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस के आला अधिकारी कठौर कार्यवाही कर आरोपी को सज़ा दिलाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here