Home Crime ठगी के पैसों की वापसी में नीमच सायबर सेल नंबर वन – मार्च में 2.21 लाख रिफंड,अब तक 19 लाख से अधिक की ठगी रकम लौटाई

ठगी के पैसों की वापसी में नीमच सायबर सेल नंबर वन – मार्च में 2.21 लाख रिफंड,अब तक 19 लाख से अधिक की ठगी रकम लौटाई

0
ठगी के पैसों की वापसी में नीमच सायबर सेल नंबर वन – मार्च में 2.21 लाख रिफंड,अब तक 19 लाख से अधिक की ठगी रकम लौटाई

नीमच। साइबर अपराधों पर लगाम कसते हुए सायबर सेल नीमच ने मार्च 2025 में धोखाधड़ी की 4 शिकायतों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2,21,327 रुपये की राशि पीड़ितों को न्यायालय के माध्यम से रिफंड कराई है।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिंदे व उनकी टीम द्वारा वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 19,70,588 रुपये की राशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई जा चुकी है। इसमें से 8.87 लाख रुपये सीधे पेमेंट गेटवे व वॉलेट्स के माध्यम से जबकि 10.83 लाख रुपये न्यायालय के जरिए रिफंड कराए गए हैं।

वर्तमान में 7.13 लाख रुपये की राशि रिफंड प्रक्रिया में है, जिस पर कार्यवाही जारी है।

नीमच पुलिस की आमजन से अपील: किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, NCRP पोर्टल, निकटतम थाना या सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। आपकी सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here