थाना नीमचकेंट पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस०एस० कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश मोहन शुक्ल एवं थाना प्रभारी थाना नीमच केन्ट श्री राजेन्द्र नरवरिया के मार्गदर्शन में चुनाव को मदेदनजर रखते संधिग्त वाहानों कि चेकिंग करने हेतु निदेशित किया गया था जिस पर कार्यावही करते हुए सउनि कैलाश कुमरे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 12 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर अज्ञात मोटरसायकल चालक के विरूध प्रकरण पंजीबध किया गया। नीमच केन्ट पर पदस्थ उनि कैलाश कुमरे द्वारा दौराने वाहन चेकिंग के आरोपी द्वारा मोटरसायकल को पुलिस की चेकिंग देखकर भागने पर पीछा करते आरोपी द्वारा अपना वाहन पत्थरों व झाडियों के बिच छोडकर भाग जाने से आरोपी के कब्जे वाले वाहन की तलाशी लेते मोटरसायकल की सीट पर एक टुरिस्ट बेग में से 12 किलो 500 ग्राम डोडाचुरा तथा मोटरसायकल जप्त किया जाकर एनडीपीएस के आज्ञापक नियमों का पालन करते हुए मोटरसायकल चालक के विरूध अपराध क्रमांक 336/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया।जप्त मश्रुका :- 12 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 25,000 हजार रूपये। मोटरसायकल सुपर स्प्लेंडर किमती 50000 हजार रूपये •सराहानीय भूमिका :- निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया थाना प्रभारी थाना नीमच कॅट तथा थाना नीमच केंट कि टीम की सराहनीय भूमिका रही।