Home Crime एडवोकेट अतीक मंसूरी और मिर्जा इशरत बैग ने कराई जमानत अर्जी खारिज

एडवोकेट अतीक मंसूरी और मिर्जा इशरत बैग ने कराई जमानत अर्जी खारिज

0

नीमच।पत्नी को बेरहमी से पीटने के मामले में एडवोकेट अतीक मंसूरी और एडवोकेट मिर्जा इशरत बेग ने आरोपी पति नितेश घेंघट की जमानत याचिका खारिज कराई है। आरोपी पति नितेश घेंघट पिता प्रहलाद घेंघट निवासी पठारी मोहल्ला बघाना ने बीते दिनों अपनी पत्नी हिना घेंघट के साथ बुरी तरह से मारपीट की। जिससे पीड़ित महिला गंभीर घायल हो गई थी। इस मामले में बघाना पुलिस ने आरोपी पति पर धारा 323, 498, 294, 506 में मामला दर्ज किया था। इधर न्यायालय ने आरोपी पति को सलाखों के पीछे डाल दिया था। सोमवार को आरोपी पति नितेश घेंघट की जमानत याचिका लगाई गई थी। जिसको पीड़ित महिला का केस लड़ रहे एडवोकेट अतीक मंसूरी और मिर्जा इशरत बैग की दलीलों और पुख्ता गवाहों के आधार पर न्यायाधीश रेखा मरकान द्वारा जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया। और आरोपी पति को कनावटी जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here