अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान के तहत कैंट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। रविवार 4 दिसंबर को कैंट पुलिस ने थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में वाहन चेकिंग मे नीमच सिटी की तरफ से एक विमल का थेला लेकर आ रहा व्यक्ति जो पुलिस को देख भागा। जिसे पकडकर नाम पता पुछते अपना नाम गणपतराम पिता रामनिवास डुंडी जाति जाट उम्र 29 साल नि0 डुंडी नगर कागल तहसील पिपाड शहर थाना पिपाड शहर जोधपुर राज. का बताया। थेले मे रखे सामान के बारे मे पूछते अवैध पदार्थ डोडाचुरा होना बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में थाना नीमच केंट अपराध क्र 680/22 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है।
उक्त कार्रवाई में नीमच केंट थाने के थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया व टीम का योगदान सराहनीय रहा।