नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले मनासा रामपुरा मार्ग स्थित हाड़ी पिपलिया गांव के पास सोमवार देर शाम बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए
दरअसल कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के गांव कड़ी बुजुर्ग निवासी भरत पिता बग़दीराम मेघवाल उम्र 40 वर्ष वर्तमान में जावद तहसील के गांव सरवानिया महाराज में रह रहा था आज सुबह वह सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने कड़ी बुजुर्ग आया था देर शाम जब वह वापस अपने घर सरवानिया महाराज लौट रहा था तो हाड़ी पिपलिया के समीप उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर कुचल दिया हादसे में मृतक का सिर पहिए के नीचे आ जाने से पूरी तरह कुचला गया उसके सिर की हालत ऐसी हो गई कि चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया