नीमच के कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक शख्स ने फांसी लगाकर खुद कुशी कर ली। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है, जब मृतक ने नया बाज़ार स्थित उसके घर पर लगे सीलिंग फैन में कपड़े का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतारा । मृतक की पहचान हेमंत सेन उर्फ बाबू पिता ओमप्रकाश सेन उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी नया बाज़ार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।