Home Breaking केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन,पीएफआई पर लगाया बैन,8 सहियोगी संगठनों को भी 5 साल के लिए किया प्रतिबंधित

केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन,पीएफआई पर लगाया बैन,8 सहियोगी संगठनों को भी 5 साल के लिए किया प्रतिबंधित

0
केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन,पीएफआई पर लगाया बैन,8 सहियोगी संगठनों को भी 5 साल के लिए किया प्रतिबंधित

पीएफआई पर केंद्र सरकार ने बैन लगाया है। देश भर में एनआईए,ईडी और एटीएस की रेड के बाद संगठन को 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्र सरकार ने UAPA के तहत इस संगठन को गैरकानूनी घोषित कर दिया है।दिल्ली-यूपी से लेकर देश के अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही के बाद केंद्र सरकार ने UAPA के तहत इस संगठन को गैरकानूनी घोषित कर दिया है। लगातार चल रही कार्यवाही के बीच केंद्र सरकार ने पीएफआई पर पांच साल का बैन लगाया है. इतना ही नहीं, पीएफआई के अलावा उससे जुड़े अन्य आठ संगठनों पर भी पाबंदी लगाई गई है. गौरतलब है कि टेरर लिंक का हवाला देते हुए पीएफआई पर एनआईए,एटीएस और ईडी ने संयुक्त कार्यवाही की थी। जिसमें देश भर से 106 लोग गिरफ्तार किए गए थे।

इधर जांच में मिले कनेक्शन के आधार पर एटीएस ने एमपी पुलिस की मदद से राज्य में मंगलवार को पीएफआई से जुड़े क़रीब 21 पदाधिकारियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसके पीएफआई और उससे जुड़े सभी सहयोगी संगठनों पर पांच साल के लिए त्वरित प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है. बता दें कि 22 सितंबर और 27 सितंबर को पीएफआई पर देशव्यापी छापेमारी हुई थी और सैकड़ों कैडर को गिरफ्तार किया गया था।

इन संगठनों पर भी लगा बैन

केंद्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पीएफआई के अलावा 8 सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई की गई है. पीएफआई के अलावा रिहैब इंडिया फाउंडेशन (RIF), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (CFI), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (AIIC), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (NCHRO), नेशनल वीमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल जैसे सहयोगी संगठनों पर भी बैन लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here