Home Politics शिक्षा का मंदिर हसनैनी स्कूल चालू होना चाहिए – कुरैशी

शिक्षा का मंदिर हसनैनी स्कूल चालू होना चाहिए – कुरैशी

0
शिक्षा का मंदिर हसनैनी स्कूल चालू होना चाहिए – कुरैशी

नीमच ।शहर का सदियों पुराना शिक्षा का मंदिर जो कि . नया बाजार में स्थित है इसके आस – पास गरीब बस्तियां है। हसनैनी स्कूल में अत्यन्त ही गरीब और असहाय गरीब सभी सम्प्रदाय हिन्दू एवं मुस्लिमों के गरीब बच्चे जो कि शहर के बड़े – बड़े और महंगे स्कूलों में नहीं जा सकते हैं। ऐसे बच्चे इस स्कूल में शिक्षा प्राप्त करते हैं। परन्तु पिछले कुछ समय एवं कोरोना काल की वजह से स्कूल भवन जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गया था। जो कि स्थानीय समाजसेवी लोगों के माध्यम से दुरुस्त करवाकर शिक्षा के इस मंदिर को पुन: चालु करने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन कुछ कतिपय लोगों के द्वारा मनगंढत एवं झूठे प्रकरण बनवाकर स्कूल को बन्द करवाया जा रहा है। जिससे इस बस्ती जैसे कि मुजावर मोहल्ला, गांछी मोहल्ल, अम्बेडकर मार्ग के गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे ऐसे में समाजसेवी मो . शकील कुरैशी ने शासन एवं प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गरीबों के बच्चों की शिक्षा हेतु हसनैनी स्कूल को चालू किया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here